शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस का पहली तिमाही में मुनाफा 159% बढ़कर 2596 करोड़ रुपये दर्ज

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में मुनाफा 2596 करोड़ रुपये रहा जबकि 2200 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान था। मुनाफा 1002 करोड़ रुपये से बढ़कर 2596 करोड़ रुपये रहा।

 कंपनी की ब्याज से होने वाली आय यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 4488.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 6638 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। कंपनी के एनआईआई में 48% की बढ़ोतरी देखी गई। कंपनी के मुताबिक तिमाही आधार पर अब तक सबसे ज्यादा कंसो मुनाफा रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम (AUM) 28% बढ़कर 2.04 लाख करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी अवधि में एयूएम 1.59 लाख करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर कंपनी का ग्रॉस NPA यानी गैर निष्पादित संपत्तियां 2.96% से घटकर 1.25% रहा है, वहीं नेट आधार पर गैर निष्पादित संपत्तियां 1.46% से घटकर 0.51% दर्ज हुआ। कंपनी का प्रोविजन 57% घटकर 755 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल कंपनी का प्रोविजन 1750 करोड़ रुपये था। कंपनी का लोकन बुक 60% बढ़कर 74.2 लाख रहा जो कि पिछले साल इसी अवधि में 46.3 लाख था। एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर 2.29% जबकि बीएसई (BSE) पर 2.14% चढ़ कर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 27 जुलाई, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख