शेयर मंथन में खोजें

बीएसई (BSE) ने नये म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) निवेशकों को दी राहत

बीएसई ने नये म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए आधार नंबर और पैन संख्या देने की समय सीमा 1 अप्रैल 2018 तक बढ़ा दी है।

इस तिथि तक ऐसा न करने वालों का फोलियो बंद कर दिया जायेगा।
अभी तक यह समय सीमा 15 फरवरी, 2018 थी। बीएसई की ओर से कहा गया है कि इसी तरह 1 अप्रैल 2018 से कोई भी नया फोलियो खाता इन दोनों दस्तावेजों के बिना नहीं खोला जायेगा। 15 फरवरी से खोले जाने वाले नये म्यूचुअल फंड खातों के निवेशकों को भी पैन और आधार देना होगा। बता दें कि फोलियो वह संख्या होती है, जो किसी व्यक्तिगत निवेशक खाते को दी जाती है। हालाँकि, एक निवेशक के कई खाते भी हो सकते हैं। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख