शेयर मंथन में खोजें

73 म्यूचुअल फंडों (Mutual Fund) के पास हैं पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर

11,400 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद पिछले दो सत्रों में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का शेयर 20% से अधिक कमजोर हुआ है।

आज भी पंजाब नेशनल बैंक या पीएनबी के शेयर में करीब 11 बजे 3% की गिरावट है। ऐसे में यह खबर उन म्यूचुअल फंडों के लिए भी झटका देने वाली है, जिनके पास इक्विटी योजनाओं में पीएनबी के शेयर हैं। खबर है कि ऐसे 73 म्यूचुअल फंड हैं, जिनके पास पीएनबी के बाजार मूल्य के लिहाज से कुल 2,750 करोड़ रुपये के शेयर हैं। जनवरी 2018 के आँकड़ों के मुताबिक रिलायंस विजन फंड के पास पीएनबी के 72 लाख शेयर (बाजार मूल्य 123.37 करोड़ रुपये), एचडीएफसी इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के पास 28,28,500 शेयर (बाजार मूल्य 48.47 करोड़ रुपये), एलआईसी एमएफ इक्विटी फंड के पास 12,22,749 शेयर (बाजार मूल्य 20.95 करोड़ रुपये) औऱ रिलायंस ईटीएफ पीएसयू बैंक के पास 7,79,596 शेयर (बाजार मूल्य 13.36 करोड़ रुपये) हैं।
हालाँकि पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की संपत्तियों पर छापेमारी करके ईडी (ED) ने 5,100 करोड़ रुपये के हीरे और आभूषण जब्त कर लिये हैं और मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख