शेयर मंथन में खोजें

बीएनपी पारिबास म्यूचुअल फंड (BNP Paribas Mutual Fund) ने माँगी सेबी (SEBI) की मंजूरी

बीएनपी पारिबास म्यूचुअल फंड (BNP Paribas Mutual Fund) ने एक नयी इक्विटी बचत योजना बीएनपी पारिबास इक्विटी सेविंग्स फंड (BNP Paribas Equity Savings Fund) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यह एक ओपन एंडेड इक्विटी योजना होगी, जिसमें 20% निवेश इक्विटी या इक्विटी संबंधित उपकरणों में किया जायेगा। 70% पैसा शेयरों, इक्विटी संबंधित उपकरणों और इंडेक्स फ्यूचर्स, शेयर फ्यूचर्स, इंडेक्स ऑप्शंस और शेयर ऑप्शंस सहिक डेरिवेटिव में लगाया जायेगा।

इस फंड में ऋण प्रतिभूतियों, मुद्रा बाजार उपकरणों और लिक्विड फंडों की इकाइयों में भी 35% तक निवेश करने का प्रावधान है। ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्पों के साथ इसमें न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा।
गौरतलब है इस योजना में निकासी शुल्क आवंटन की तिथि के 12 महीनों के भीतर 10% इकाइयों तक रिडीम या स्विच करने पर शून्य रहेगा। जबकि इसी अवधि में 10% से अधिक होने पर 1% शुल्क लगाया जायेगा। इसके प्रदर्शन बेंचमार्क सूचकांकों में से 30% निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स, 35%, निफ्टी 50 आर्बिट्रेज, 35% क्रिसिल लिक्विड फंड इंडेक्स रहेगा। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी