शेयर मंथन में खोजें

5 साल के निचले स्तर पर पहुँचा ऋण प्रतिभूतियों में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) निवेश

मई 2018 में म्यूचुअल फंडों (Mutual Fund) ने ऋण प्रतिभूतियों से 14,085.55 करोड़ रुपये निकाले हैं।

बढ़ते बॉन्ड यील्ड और उच्च सावधि जमा दरों के बीच म्यूचुअल फंडों का रुख इक्विटी की ओर मुड़ा है। बाजार नियामक सेबी (SEBI) के अनुसार जुलाई 2013 के बाद से यह ऋण बाजार में न्यूनतम म्यूचुअल फंड निवेश है। तुलना करने पर पता चलता है कि म्यूचुअल फंडों द्वारा ऋण प्रतिभूतियों में अप्रैल में 20,164.82 करोड़ रुपये और मई 2017 में 9,514.37 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। वहीं मई में इक्विटी में म्यूचुअल फंडों द्वारा तीन महीनों में सर्वाधिक 13,618.88 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जबकि मई 2017 में यह आँकड़ा 9,357.68 करोड़ रुपये का रहा था।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड ऑफ इंडिया (एम्फी) के मुताबिक मई 2018 के दौरान एसआईपी (SIP) के माध्यम से कुल राशि 7,304 करोड़ रुपये आये, जो अब तक की सर्वाधिक पूँजी है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख