शेयर मंथन में खोजें

म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) दैनिक आधार पर बतायें कुल व्यय शुल्क : सेबी (SEBI)

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने म्यूचुअल फंडों (Mutual Funds) से अपनी सभी योजनाओं पर उपभोक्ताओं से वसूला जाने वाला कुल व्यय शुल्क दैनिक आधार पर बताने के लिए कहा है।

म्यूचुअल फंड हाउसों के साथ ही उद्योग संगठन ऐम्फी (AMFI) को अपनी वेबसाइट पर कुल खर्च शुल्क के बारे में रोजाना जानकारी देनी होगी। मयूचुअल फंडों को वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में योजना का नाम, आधार के साथ-साथ कुल टीईआर, अतिरिक्त व्यय और नियमित तथा प्रत्यक्ष म्यूचुअल फंड योजना के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की जानकारी रोजाना देनी होगी। सेबी का यह नया निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू है। दरअसल बाजार नियामक ने पाया कि कुल व्यय अनुपात में लगातार बदलाव किये जाते हैं, जिनकी जानकारी निवेशकों को नहीं दी जाती, जिसके बाद सेबी ने यह कदम उठाया है। (शेयर मंथन, 07 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख