शेयर मंथन में खोजें

ब्लैकरॉक इंडिया इक्विटीज फंड (मॉरीशस) ने बेचे दो कपनियों के शेयर

ब्लैकरॉक इंडिया इक्विटीज फंड (मॉरीशस) (Blackrock India Equities Fund Mauritius) ने एसीसी (ACC) औऱ डिविस लैब (Divis Lab) के शेयरों में बिकवाली की है।

फंड ने एसीसी के 12,80,803 शेयरों को 1,354.38 रुपये प्रति और डिविस लैब के 14,54,375 शेयरों को 1,047.17 रुपये की दर से बेचा है। साथ ही इसने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के 56,62,291 शेयरों को 1,575.55 रुपये प्रति के भाव पर खरीदा। ब्लैकरॉक की एक अन्य योजना ब्लैकरॉक फंड्स इंटरनेशनल अपॉर्च्युनिटीज पोर्टफोलियो (Blackrock Funds International Opportunities Portfolio) ने इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के 43,87,480 शेयर 1,219.75 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। (शेयर मंथन, 01 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख