शेयर मंथन में खोजें

मोबीक्विक और पेटीएम के बाद फ्लिपकार्ट (Flipkart) होगी म्यूचुअल फंड वितरण कारोबार में दाखिल

खबरों के अनुसार मोबीक्विक (Mobikwik) और पेटीएम (Paytm) के बाद अब देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) वितरण कारोबार में दाखिल होने की योजना बना रही है।

फ्लिपकार्ट अपनी डिजिटल भुगतान ऐप्प फोनपे (PhonePe) के जरिये म्यूचुअल फंड और बीमा जैसे वित्तीय उत्पादों का वितरण करेगी।
खबर है कि फ्लिपकार्ट ने हाल ही में फोनपे वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (PhonePe Wealth Management Services) नाम से नयी इकाई भी शुरू की है। कंपनी म्यूचुअल फंड और बीमा जैसी वित्तीय सेवाओं के लिए एजेंट और सलाहकार के रूप में कार्य करेगी।
सितंबर में फ्लिपकार्ट को बीमा नियामक आईआरडीएआई (IRDAI) से कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस प्राप्त हुआ था। आईआरडीएआई ने फ्लिपकार्ट को कंपोजिट लाइसेंस दिया था, जिसके तहत कंपनी को तीन जीवन बीमा, तीन गैर-जीवन और तीन स्टैंड-अलोन स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति है।
शुरुआत में फ्लिपकार्ट वित्तीय उत्पादों को वितरित करने के लिए अपने विक्रेताओं को लक्षित कर सकती है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख