शेयर मंथन में खोजें

2018 में 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ा म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग का संपत्ति आधार

2018 में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) उद्योग के संपत्ति आधार में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

अस्थिर बाजार के बावजूद खुदरा निवेशकों और एसआईपी (SIP) के बेहतर प्रदर्शन से म्यूचुअल फंड योजनाओं को काफी सहारा मिला। ऐम्फी (AMFI) के आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2017 की समाप्ति पर 21.26 करोड़ रुपये के मुकाबले नवंबर 2018 तक संपत्ति अधीन संपदा (एयूएम) 13% की बढ़त के साथ 24 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गयी।
हालाँकि जानकारों का मानना है कि दिसंबर में तिमाही समाप्ति के कारण लिक्विड फंड्स में गिरावट हो सकती है, जिससे साल के अंतिम महीने के नतीजे कुछ सुस्त रह सकते हैं। निवेशकों की बात करें तो नवंबर तक म्यूचुअल फंड में नये 1.3 करोड़ नये निवेशक आये हैं।
मगर वृद्धि की रफ्तार देखें तो 2017 के मुकाबले म्यूचुअल फंड उद्योग की एयूएम कम तेजी से बढ़ी। 2017 में 32% या 5.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की एयूएम बढ़ी थी।
हालाँकि जानकारों के अनुसार 2019 में म्यूचुअल फंड कंपनियों को और तेज वृद्धि की उम्मीद है, क्योंकि अभी म्यूचुअल फंड उद्योग ने अपना शिखर नहीं छुआ है। साथ ही बाजार नियामक सेबी (SEBI) द्वारा उठाये गये कई कदमों से भी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख