शेयर मंथन में खोजें

तीन बड़े म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) लार्सन ऐंड टुब्रो द्वारा माइंडट्री के अधिग्रहण के खिलाफ

खबरों के अनुसार तीन बड़े म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के माइंडट्री (Mindtree) की हिस्सेदारी खरीदने के लिए खिलाफ हैं।

खबर में म्यूचुअल फंड कंपनियों का नाम बताये बिना उनके फंड प्रबंधकों के हवाले से कहा गया है कि वे माइंडट्री के मौजूदा प्रबंधन को समर्थन दे रहे हैं, जो लार्सन ऐंड टुब्रो के माइंडट्री के अधिग्रहण की योजना के खिलाफ है। मगर उन्होंने एक अच्छा सौदा होने पर एलऐंडटी के माइंडट्री के अल्पसंख्यक शेयरधारकों के लिए खुले प्रस्ताव में भाग लेने की संभावना जतायी है।
लार्सन ऐंड टुब्रो ने माइंडट्री की 20.32% हिस्सेदारी खरीदने के लिए वीजी सिद्धार्थ (VG Siddhartha) के साथ समझौता किया है। वीजी सिद्धार्थ कॉफी डे (Coffee Day) के संस्थापक और माइंडट्री में सबसे बड़े शेयरधारक हैं। माइंडट्री में अन्य प्रमोटरों की हिस्सेदारी लगभग 13.32% है। लार्सन ऐंड टुब्रो ने माइंडट्री के 10 रुपये प्रति वाले 5,13,25,371 शेयरों (करीब 31% हिस्सेदारी) को 980 रुपये के भाव पर खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर (खुली पेशकश) का भी ऐलान किया है। एलऐंडटी ने ऐक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया को ओपन ऑफर के लिए प्रबंधक नियुक्त किया है।
खबर के मुताबिक दिसंबर 2018 तक कुल 68 म्यूचुअल फंड योजनाओं के पास माइंडट्री के 1,300 करोड़ रुपये के शेयर (8.34% हिस्सेदारी) हैं। इनमें यूटीआई म्यूचुअल फंड और एलऐंडटी म्यूचुअल फंड कंपनी के शीर्ष शेयरधारक हैं। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख