शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड (Indiabulls Mutual Fund) ने पेश की नयी योजना

इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड (Indiabulls Mutual Fund) ने इंडियाबुल्स निफ्टी50 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Indiabulls Nifty50 Exchange Traded Fund) नाम से एक नयी योजना शुरू की है।

इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड की नये फंड में 22 अप्रैल तक निवेश किया जा सकता है। इंडियाबुल्स निफ्टी 50 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एक ओपन एंडेड हाइब्रिड योजना है, जो निफ्टी 50 इंडेक्स सूचकांक पर नजर रखेगा। एक ओपन एंडेड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) होने के कारण निवेशक स्टॉक एक्सचेंजों पर इकाइयाँ खरीद और बेच सकेंगे।
इस ओपन एंडेड हाइब्रिड योजना में न्यूनतम 95% निवेश निफ्टी 50 सूचकांक के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों में किया जायेगा। जबकि बाकी 5% पूँजी संपार्श्विक उधार और ऋण दायित्व (सीबीएलओ) और लिक्विड म्यूचुअल फंड की इकाइयों सहित मुद्रा बाजार और ऋण प्रतिभूतियों में लगायी जायेगी।
इंडियाबुल्स निफ्टी 50 एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। इस फंड में निकासी शुल्क शून्य रहेगा। योजना का प्रबंधन सुमित भटनागर (इक्विटी) और मलय शाह (डेब्ट) करेंगे। (शेयर मंथन, 08 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख