शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पीसी ज्वेलर, इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान कॉपर, मनप्पुरम फाइनेंस और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पीसी ज्वेलर, इंडसइंड बैंक, हिन्दुस्तान कॉपर, मनप्पुरम फाइनेंस और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

एसआरई इन्फ्रा : कंपनी के 1000 रुपये प्रति वाले 25,00,000 डिबेंचरों का पब्लिक इश्यू कल बंद हुआ है।
पीसी ज्वेलर : कंपनी 2 अक्टूबर, 2016 को गोरखपुर में जहिद बिल्डिंग, गोलगढ़ में अपना 66वां शोरूम शुरू खोलेगी।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने कुल 1,050 करोड़ रुपये के क्रमशः 9.45% और 8.95% विकल्पों का आवंटन किया है।
इंडसइंड बैंक : बैंक ने 28 सितंबर, 2016 को ईएसओएस के तहत 10 रुपये प्रति के 27,599 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज : कंपनी ने डब्ल्युडी - 40 के मल्टि-यूज प्रोडक्ट के वितरण और बिक्री के लिए डब्ल्युडी-40 कंपनी के साथ गठबंधन किया है।
हिन्दुस्तान कॉपर : आरत सरकार (विक्रेता) ने हिन्दुस्तान कॉपर 10 रुपये मूल कीमत वाले 6,47,65,260 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिये बेचने की जानकारी बीएसई को दी है।
मनप्पुरम फाइनेंस : कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति 1,500 सिक्योर्ड रिडीमेबल डिबेंचर जारी किये हैं।
फ्युचर लाइफस्टाइल : फ्युचर लाइफस्टाइल ने अपनी सहायक कंपनी, फ्युचर ट्रेंड्स द्वारा फ्युचर रिटेल नामक पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप डाउन सहायक कंपनी की स्थापना की है।
एशियन ऑइलफील्ड : कंपनी के निदेशक मंडल ने राइट आधार पर शेयर जारी करने का निर्णय लिया है।
गोकाक टेक्सटाइल्स : कंपनी के प्रमोटर को 10 रुपये प्रति के 300,00,000 गैर-संचयी गैर-परिवर्तनीय, रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयर जारी किये। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख