शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हिंदुस्तान पेट्रोलियम, वेलस्पन कॉर्प, फोर्टिस हेल्थकेयर, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा केमिकल्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम, वेलस्पन कॉर्प, फोर्टिस हेल्थकेयर, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा केमिकल्स शामिल हैं।

तिमाही नतीजे - आईसीआईसीआई बैंक, विजया बैंक, एक्साइड इंडस्ट्रीज, टाटा केमिकल्स, टाटा कॉफी और द्वारिकेश शुगर
हिंदुस्तान पेट्रोलियम - कंपनी की डीजल की होम डिलिवरी शुरू की।
वेलस्पन कॉर्प - वेलस्पन कॉर्प को 178.79 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
इंडो काउंट इंडस्ट्रीज - कंपनी का चौथी तिमाही मुनाफा 48.80 करोड़ रुपये से घट कर 26.79 करोड़ रुपये रह गया।
ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग - जनवरी-मार्च तिमाही घाटा 34.16 करोड़ रुपये से बढ़ कर 418.2 करोड़ रुपये हो गया।
फोर्टिस हेल्थकेयर - कंपनी ने आर्पवुड कैपिटल को अपना दूसरा वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया।
इंडियाबुल्स वेंचर्स - इंडियाबुल्स वेंचर्स दो सहायक कंपनियों, आईवीएल फाइनेंस और इंडियाबुल्स एसेट रीकंस्ट्रक्शन में निवेश करेगी।
पीसी ज्वेलर - कंपनी का बोर्ड 10 मई को शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा करेगा।
लार्सन ऐंड टुब्रो - इकाई एलऐंडटी इन्फ्रा ने 5 सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी इन्डिनफ्राविट ट्रस्ट को हस्तांतरित की।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया।
अपोलो टायर्स - अपोलो टायर्स की 10 मई को होने वाली बोर्ड बैठक में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
नोसिल - नोसिल का जनवरी-मार्च मुनाफा 20.91 करोड़ रुपये से बढ़ कर 50.95 करोड़ रुपये रहा।
वोकहार्ट - वोकहार्ट का घाटा चौथी तिमाही में 174 करोड़ रुपये के मुकाबले 154 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख