शेयर मंथन में खोजें

एनसीएलटी (NCLT) के फैसले से पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) फिसला

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर 7% से अधिक कमजोर हुआ है।

दरअसल स्वीडन की दूरसंचार कंपनी एरिक्सन (Ericsson) की भारतीय इकाई ने राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (National Company Law Tribunal) या एनसीएलटी (NCLT) में रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ दिवालिया अर्जी दाखिल की है, जिस पर प्राधिकऱण शुक्रवार, 11 मई को फैसला सुनायेगा। इस फैसले का सीधा असर रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा रिलायंस जियो (Reliance Jio) को वायरलेस संपत्तियाँ बेच कर कर्जदारों का पैसा चुकाने पर पड़ेगा। एरिक्सन ने रिलायंस कम्युनिकेशंस पर 1,150 करोड़ रुपये के कर्ज का दावा किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 15.05 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 13.65 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में यह 1.15 रुपये या 7.64% की कमजोरी के साथ 13.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख