शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में गिरावट के बावजूद बढ़ा अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का मुनाफा

2017 की जनवरी-मार्च तिमाही में 94.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) ने 58.5% अधिक 150.27 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 834.5 करोड़ रुपये से 3% गिर कर 809.9 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी के तिमाही वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान के मुताबिक रहे, जिनमें इसका एबिटा 6.6% बढ़ कर 490.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 544 आधार अंकों की बढ़त के साथ 60.6% रहा।
वहीं कंपनी की परिचालन प्रदर्शन नेटवर्क उपलब्धता 99.83% से 100% और ट्रांसमिशन कारोबार के लिए परिचालन एबिटा मार्जिन 91% रहा। अच्छे परिणामों से अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर अंतिम 15 मिनटों में ऊपर चढ़ा।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 163.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 165.50 रुपये पर खुला। हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के बाद यह अधिकतर समय लाल निशान में रहा। नतीजों की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर 174.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर कारोबार के अंत में 5.25 रुपये या 3.21% की तेजी के साथ 168.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख