शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

विप्रो ने ऑस्टिन में नया टेक इनोवेशन स्टूडियो खोला

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने अमेरिका के टेक्सास शहर के ऑस्टिन में नया टेक इनोवेशन स्टूडियो खोला है।

एमईबी इलेक्ट्रिक कंपोनेन्ट के लिए एमएंडएम का फॉक्सवैगन के साथ करार

महिंद्रा एंड महिंद्रा यानी एमएंडएम ने फॉक्सवैगन के साथ करार पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह करार एमईबी इलेक्ट्रिक कंपोनेन्ट के लिए किया है। इस करार के तहत एमईबी यानी मोड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स के इस्तेमाल के लिए संभावनाएं तलाशे जाएंगे।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स और वायट्रिस ने कैंसर की दवा को बाजार में उतारा

बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने कनाडा में वायट्रिस के साथ मिलकर बायोसिमिलिर उत्पाद को उतारा है। आपको बता दें कि बायोकॉन बायोलॉजिक्स, बायोकॉन की सब्सिडियरी कंपनी है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने Abevmy (bBevacizumab) को कनाडा के बाजार में उतारा है।

पतंजलि आयुर्वेद रिटेल फूड कारोबार को रुचि सोया को 690 करोड़ रुपए में बेचेगी

बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद अपने रिटेल फूड कारोबार को ग्रुप कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज को 690 करोड़ रुपए में बेचेगी। कंपनी गैर खाद्य, पारंपरिक दवा और वेलनेस कारोबार पर फोकस करने की रणनीति के तहत यह फैसला उठाया है।

ब्रिलो ब्रांड के तहत सन फार्मा कोलेस्ट्रॉल की दवा बाजार में उतारेगी

सन फार्मा भारत में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की दवा बाजार में उतारेगी। सन फार्मा लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन यानी (LDL) कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए दवा उतारने की योजना पर काम कर रही है।

चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ह्युंदै मोटर इंडिया का टाटा पावर के साथ करार

ह्युंदै मोटर इंडिया ने टाटा पावर के साथ करार किया है। यह करार तेजी से बिजली से चलने वाली गाड़ियों को चार्ज करने के लिए किया गया है। टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन विकसित करेगी। 

 

More Articles ...

Page 223 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!