शेयर मंथन में खोजें

आईटीआई म्यूचुअल फंड ने पेश किया आईटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड

आईटीआई म्यूचुअल फंड (ITI Mutual Fund) ने आईटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड (ITI Long Term Equity Fund) शुरू किया है।

15 जुलाई को खुले आईटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड में 14 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। यह आईटीआई म्यूचुअल फंड की तीसरी योजना है।
योजना के लिए बेंचमार्क निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty 500 Total Return Index) होगा। इस योजना का प्रबंधन जॉर्ज हेबर जोसेफ और प्रदीप गोखले द्वारा किया जायेगा। जॉर्ज के पास फंड संभालने में 17 वर्षों का अनुभव है, जबकि प्रदीप गोखले टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) के साथ 14 साल तक जुड़े रहे हैं।
आईटीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी संबंधित बचत योजना है, जिसमें कर लाभ भी मिलेगा।
इस योजना में उच्च जोखिम प्रोफाइल के साथ इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों में 80-100% पूँजी निवेश की जायेगी, जबकि शेष 20% पूँजी का निवेश कम और मध्यम जोखिम के साथ अल्पावधि ऋण और मुद्रा बाजार उपकरणों में किया जायेगा।
इस योजना में न्यूनतम 500 रुपये और फिर इसी गुणज में निवेश किया जा सकता है। इस फंड में कोई निकासी शुल्क नहीं रखा गया है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी