शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिन्द्रा म्यूचुअल फंड (Kotak Mahindra Mutual Fund) ने पेश की नयी डेब्ट योजना

कोटक महिन्द्रा म्यूचुअल फंड ने इनकम श्रेणी में कोटक फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान (एफएमपी) सीरीज 273 (1245 दिन) (Kotak FMP Series 273- 1245 Days) योजना आरंभ की है।

यह फंड क्लोज ऐंडेड है। योजना का उद्देश्य ब्याज दर जोखिम (interest rate risk) को कम रखते हुए डेब्ट और मनी मार्केट विकल्पों में निवेश कर निवेशकों को पूँजी लाभ प्रदान करना है। योजना अपनी परिपक्वता के समय या उससे पहले परिपक्व होने वाली डेब्ट और मनी मार्केट प्रतिभूतियों में निवेश करेगी। कोटक महिन्द्रा म्यूचुअल फंड ने क्रिसिल कम्पोजिट बॉन्ड फंड इंडेक्स टीआरआई को इस फंड योजना का बेंचमार्क बनाया है।
कोटक महिन्द्रा म्यूचुअल फंड के अनुसार यह योजना उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो डेब्ट और मनी मार्केट प्रतिभूतियों में लंबी अवधि के नजरिये के साथ निवेश कर सामान्य जोखिम उठाते हुए आमदनी हासिल करना चाहते हैं। इस फंड योजना की अवधि 1245 दिन है।
इस योजना के यूनिटों की रिडम्पशन की अनुमति योजना की परिपक्वता के बाद ही होगी। लेकिन चूँकि इस योजना की यूनिटें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध हो जायेगी, ऐसे में निवेशक इसमें वहाँ पर ट्रेडिंग कर सकेंगे। इस योजना पर कोई इन्ट्री लोड या एक्जिट लोड नहीं लगेगा। निवेश के तरीके के लिहाज से देखें तो यह योजना रेगुलर और डायरेक्ट दोनों ही विकल्पों में उपलब्ध है। निवेश के लाभ के नजरिये से देखा जाये तो इसके निवेशकों को ग्रोथ और डिविडेंड पेआउट विकल्प मिलेंगे, जिनमें से वह अपनी पसंद के हिसाब से किसी एक विकल्प का चयन कर सकता है। यदि निवेशक कोई विकल्प नहीं चुनेगा, तो ग्रोथ विकल्प ही डिफॉल्ट विकल्प होगा। इस योजना में कम से कम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। यह योजना 15 जुलाई 2019 को आरंभ हो कर 17 जुलाई 2019 को बंद हो रही है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख