शेयर मंथन में खोजें

आयनॉक्स विंड और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा खरीदें : एंजेल ब्रोकिंग

प्रमुख ब्रोकिंग फर्म एंजेल ब्रोकिंग (Angel Broking) ने आयनॉक्स विंड (Inox Wind) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि आयनॉक्स विंड (89 रुपये) को 156 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदें, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 75.7% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार चालू वित्त वर्ष में आयनॉक्स विंड की आमदनी और मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके पीछे एंजेल ब्रोकिंग ने जो कारण बताये हैं, उनमें अक्षय ऊर्जा उद्योग की गतिशीलता के पवन ऊर्जा क्षेत्र में पक्ष बदल जाने, नीलामी प्रक्रिया के फीड-इन-टैरिफ (एफआईटी) से रिवर्स नीलामी में परिवर्तित होने और वित्त वर्ष 2018-19 और 2019-20 में प्रत्येक में 10 गीगावाट की नीलामी के लिए सरकार की मंजूरी शामिल हैं।
एंजेल ब्रोकिंग ने कहा है कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (640 रुपये) को 1,050 रुपये के साथ खरीदने की सलाह दी है, जो इसके मौजूदा स्तर से करीब 64.2% अधिक है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक नये उत्पाद पेश करने और कुछ उत्पादों को नया रूप देने के अलावा ट्रैक्टर बिकवाली में शानदार बढ़ोतरी, मजबूत ब्रांड और ग्रामीण क्षेत्र के रुझानों में सुधार से कंपनी के मुनाफे में शानदार वृद्धि की उम्मीद है।
 
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!