शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड शेयरों में निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी क्या है?

आरती जैन जानना चाहते हैं कि उन्हें इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? अरती जैन ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) में 201 रुपये के स्तर पर शॉर्ट-टर्म ट्रेड लिया है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी का शेयर फिलहाल एक महीने के लिए 190 से 215 रुपये के दायरे में घूमता दिखाई दे रहा है। निचले स्तर पर 190 रुपये मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर 210–215 रुपये के बीच कड़ा रेजिस्टेंस मौजूद है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के इस शॉर्ट-टर्म ट्रेड में नीचे 190 रुपये का स्टॉपलॉस और ऊपर 210–215 रुपये का प्रॉफिट बुकिंग जोन ध्यान में रखना होगा। निवेशकों को यह तय करना चाहिए कि वे छोटे मुनाफे पर संतोष करना चाहते हैं या फिर बड़े ब्रेकआउट का इंतजार करेंगे।


(शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख