शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ हर्षद चेतनवाला की पसंद क्यों बना बंधन स्मॉल कैप फंड?

पिछले एक वर्ष में निवेशकों के बीच स्मॉल कैप फंड्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। बहुत से निवेशक अब अपने पोर्टफोलियो का एक बड़ा हिस्सा इस श्रेणी में पार्क कर रहे हैं।

हालांकि, स्मॉल कैप फंड्स हमेशा उच्च जोखिम के साथ आते हैं, लेकिन साथ ही ये उच्च रिटर्न की संभावना भी रखते हैं। इसी निवेश रुचि को ध्यान में रखते हुए, हाल के समय में बंधन स्मॉल कैप फंड ने खुद को एक बेहतरीन विकल्प के रूप में स्थापित किया है। अगर हम स्मॉल कैप स्पेस की बात करें, तो कुछ फंड्स ने लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है  जैसे निप्पॉन स्मॉल कैप, टाटा स्मॉल कैप, और अब बंधन स्मॉल कैप फंड भी इस सूची में मजबूती से खड़ा है। भले ही यह फंड अपेक्षाकृत नया है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसने अपने प्रदर्शन से निवेशकों का ध्यान खींचा है। बंधन स्मॉल कैप फंड की निवेश संरचना भी काफी संतुलित है। वर्तमान में यह फंड लगभग 12% कैश में और 88% निवेशित है। इसके पोर्टफोलियो में लगभग 12% लार्ज कैप, 44% मिड कैप, और 44% स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश है। यह विविधता इसे जोखिम संतुलन के साथ ग्रोथ की संभावना भी देती है। इस फंड का एक और मजबूत पहलू इसकी कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस है। पिछले तीन और पांच वर्षों में यह फंड अपने साथियों के बीच टॉप क्वार्टाइल में बना हुआ है, यानी प्रदर्शन के मामले में शीर्ष समूह में शामिल है। इसका मतलब है कि चाहे बाजार में अच्छा समय रहा हो या मुश्किल दौर, बंधन स्मॉल कैप फंड ने अपनी स्थिरता बनाए रखी है।


(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख