शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें निवेशकों को आईटी शेयरों में आगे क्या करना चाहिए?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें आईटी के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि भारतीय आईटी सेक्टर इस समय बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हाल के सप्ताहों में अन्य सेक्टरों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आईटी शेयरों ने अपेक्षाकृत स्थिरता दिखाई है। तकनीकी रूप से देखा जाए तो निफ्टी आईटी इंडेक्स फिलहाल लगभग 35,700 के स्तर पर है। आईटी सेक्टर फिलहाल बेचारा नहीं बल्कि संभलता हुआ क्षेत्र है। निफ्टी आईटी का 34,500–35,700 का दायरा निकट भविष्य के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस स्तर के ऊपर स्थिरता बनी रही तो यह सेक्टर निफ्टी को मजबूती देने में मदद कर सकता है। लेकिन यदि यह स्तर टूटता है, तो फिर से करेक्शन की लहर आ सकती है। फिलहाल के लिए यह सेक्टर बाजार में डिफेंसिव स्थिरता का प्रतीक बना हुआ है।


(शेयर मंथन, 07 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख