शेयर मंथन में खोजें

निवेशकों को बर्गर किंग के शेयर मूल्य के साथ क्या करना चाहिए?

विवेक जानना चाहते हैं कि उन्हें बर्गर किंग के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कंपनी का आईपीओ 166 रुपये के दाम पर आया था और कुछ समय के लिए यह शेयर 200 रुपये से ऊपर भी गया, लेकिन उसके बाद इसमें लगातार कमजोरी देखने को मिली। वर्तमान स्थिति देखें तो कंपनी के ताज़ा तिमाही नतीजे उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे। पिछली बार कंपनी ने ऑपरेशनल स्तर पर कुछ सुधार दिखाया था, लेकिन इस बार नेट लॉस (Net Loss) थोड़ा बढ़ा है और ऑपरेटिंग मार्जिन में भी खास सुधार नहीं दिखा। यही वजह है कि मार्केट ने इसे नेगेटिव प्रतिक्रिया दी है। रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया फिलहाल वेट-एंड-वॉच (Wait and Watch) की स्थिति में है। जिन निवेशकों ने आईपीओ या ऊंचे स्तरों पर एंट्री ली थी, उनके लिए यह स्टॉक अभी तक निराशाजनक साबित हुआ है। लेकिन लंबी अवधि के दृष्टिकोण से, अगर कंपनी अपने कैश फ्लो और रेवेन्यू में निरंतर सुधार लाती है और 90 रुपये का स्तर पार करती है, तभी इसे सकारात्मक मोड़ माना जा सकेगा।


(शेयर मंथन, 08 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख