शेयर मंथन में खोजें

एक्सपर्ट से जानें ईआईडी पैरी शेयरों में दीर्घकालिक निवेश सही है या नहीं?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें ईआईडी पैरी (E I D Parry) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि ईआईडी पैरी लंबे समय से एक स्थिर और मजबूत कंपनी मानी जाती है। लेकिन मौजूदा स्तरों पर लंबी अवधि का बड़ा रिटर्न तभी मिलेगा जब कंपनी की ग्रोथ अगले वर्षों में तेज हो। अभी यह स्टॉक एक ऐसी रेंज में फँसा हुआ लगता है जहाँ सीमित ऊपर–नीचे की चाल दिख सकती है। लंबे समय के निवेशक कंपनी की फंडामेंटल मजबूती पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन तेज रिटर्न चाहने वालों को थोड़ा और धैर्य रखना पड़ सकता है।


(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख