शेयर मंथन में खोजें

रुपये की कमजोरी और डॉलर आउटफ्लो की चिंता के बीच क्या करें निवेशक?

वैश्विक स्तर पर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव भी भारत के लिए चुनौती बना हुआ है। बढ़ती महँगाई, महंगा कच्चा तेल, रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने दबाव बढ़ा दिया है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस समय रुपये की लगातार कमजोरी है। विदेशी निवेशकों का पैसा बाहर जा रहा है जबकि नया डॉलर इनफ्लो उतनी तेजी से नहीं आ रहा। एफआईआई लगातार बिकवाली कर रहे हैं और नेट एफडीआई भी कमजोर बना हुआ है। बाजार विश्लेषक का कहना है कि उच्च टैक्स, करेंसी प्रेशर और धीमी ग्रोथ विदेशी निवेशकों को भारत से दूर कर रही है। सरकार की अपील, जैसे गोल्ड खरीद कम करना या विदेश यात्रा सीमित करना, डॉलर बचाने की कोशिश हो सकती है, लेकिन केवल उपभोक्ता व्यवहार बदलने से करेंसी स्थिर नहीं होगी। इसके लिए बड़े आर्थिक सुधार और निवेश आकर्षित करने वाली नीतियों की जरूरत होगी।

(शेयर मंथन, 19 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!