शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर क्यों बना सबसे बड़ा संकेत?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी ने हाल में अपने पुराने गैप को पूरी तरह भर दिया है, जो बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।

इसके बावजूद बाजार में अभी पूरी तरह भरोसे का माहौल नहीं बना है। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि निफ्टी को नई तेजी की पुष्टि के लिए 24,000 के ऊपर मजबूती से बंद होना जरूरी है। जब तक यह स्तर पार नहीं होता, तब तक नीचे की ओर जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं माना जा सकता। दूसरी ओर, हालिया निचला स्तर बाजार के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। निवेशकों की नजर अब आगामी आर्थिक आंकड़ों, मौद्रिक नीति के फैसलों और मानसून की स्थिति पर बनी हुई है, जो बाजार की अगली दिशा तय कर सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!