शेयर मंथन में खोजें

क्या कच्चे तेल की कीमतें भारतीय बाजार की अगली बड़ी चुनौती बन सकती हैं?

भारतीय शेयर बाजार के लिए मौजूदा समय में कच्चे तेल की कीमतें एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि अगर वैश्विक तनाव लंबे समय तक जारी रहता है और ब्रेंट क्रूड 105-110 डॉलर या उससे ऊपर के स्तर पर लंबे समय तक बना रहता है, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ भारत की ग्रोथ पर भी पड़ सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि मौजूदा समय में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति इतनी कमजोर नहीं है कि केवल बाजार की गिरावट को आर्थिक संकट का संकेत माना जाए।

विश्लेषक के अनुसार, भारत का टैक्स कलेक्शन, कॉरपोरेट प्रॉफिट और कई हाई-फ्रीक्वेंसी आर्थिक संकेतक अभी भी ठीक दिखाई दे रहे हैं। उनका मानना है कि करीब 6.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि भी भारत जैसे बड़े आकार की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, यदि कच्चे तेल की कीमतें 100, 110, 120 या 150 डॉलर तक पहुंचती हैं और लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं, तो आर्थिक वृद्धि पर बड़ा दबाव पड़ सकता है। वहीं, यदि वैश्विक तनाव कम होता है और ब्रेंट क्रूड 70-80 डॉलर के दायरे में लौटता है, तो बाजार में अगले कुछ महीनों में सुधार की गुंजाइश बन सकती है।


(शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!