शेयर मंथन में खोजें

क्या ज्यादा टैक्स और बढ़ती लागत भारतीय शेयर बाजार के लिए बन रही है चुनौती?

भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय से चल रही कमजोरी के बीच बाजार से जुड़े टैक्स और लेनदेन की लागत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ग्लोब कैपिटल के चेयरमैन अशोक अग्रवाल भारतीय बाजार में निवेश और ट्रेडिंग की लागत दुनिया के कई बाजारों की तुलना में काफी अधिक है। सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT, स्टांप ड्यूटी और कैपिटल गेन टैक्स जैसे शुल्क निवेशकों की कुल लागत को प्रभावित करते हैं।

STT को लागू करने के समय इसे कैपिटल गेन टैक्स के विकल्प के तौर पर पेश किया गया था, लेकिन बाद में दोनों बने रहे। इसके अलावा STT की दरों में भी बदलाव हुआ है। इससे बाजार में कारोबार करने की लागत बढ़ी है। उनके मुताबिक, सरकार को या तो STT या फिर कैपिटल गेन टैक्स की व्यवस्था में बदलाव पर विचार करना चाहिए, क्योंकि दोनों का बोझ एक साथ बाजार की लागत बढ़ाता है।

इसका असर केवल विदेशी निवेशकों पर नहीं पड़ता, बल्कि घरेलू निवेशक भी इससे प्रभावित होते हैं। हालांकि, घरेलू निवेशकों के पास अपने पैसे को भारतीय बाजार, म्यूचुअल फंड या अन्य घरेलू विकल्पों में लगाने की वजह होती है, जबकि विदेशी निवेशकों के पास दुनिया के अलग-अलग बाजारों में पूंजी लगाने का विकल्प मौजूद रहता है। इसलिए भारतीय बाजार को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए लेनदेन की लागत पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है।

सरकार के लिए STT एक ऐसा टैक्स है जिसे इकट्ठा करना आसान है और इससे राजस्व भी मिलता है। लेकिन लंबे समय में बाजार की प्रतिस्पर्धात्मकता और निवेशकों के भरोसे को भी ध्यान में रखना होगा। यदि भारतीय कॉरपोरेट्स का प्रदर्शन मजबूत रहता है और कच्चे तेल से जुड़ी चिंताएं कम होती हैं, तो बाजार में सकारात्मक बदलाव की संभावना बनी रह सकती है।


(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!