वैल्यू निवेश में केवल किसी शेयर का सस्ता दिखना ही पर्याप्त नहीं है।
बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड के CIO आलोक सिंह फंड का कहना है कि बाजार में वैल्यू के साथ-साथ वैल्यू ट्रैप भी मौजूद हैं। किसी कंपनी का मौजूदा वैल्यूएशन उसके पुराने मल्टीपल से कम है, इसका मतलब यह नहीं कि शेयर वास्तव में सस्ता है। निवेशक को यह देखना जरूरी है कि कंपनी के बिजनेस मॉडल, ग्रोथ, मार्जिन और बैलेंस शीट में क्या बदलाव आया है। यदि शेयर के सस्ते होने की वजह दूर होने की संभावना नहीं है, तो वह वैल्यू ट्रैप हो सकता है। इसलिए वैल्यू निवेश में कंपनी के सस्ते होने के कारण और भविष्य में उसके दोबारा बेहतर प्रदर्शन की संभावना का गहराई से विश्लेषण करना जरूरी है।
(शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)


