शेयर मंथन में खोजें

क्या कच्चे तेल की महंगाई के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के भविष्य को लेकर उम्मीद बरकरार है?

भारतीय शेयर बाजार के भविष्य को लेकर सकारात्मक रुख रखते हुए बाजार विशेषज्ञ अशोक कुमार अग्रवाल का मानना है कि भारतीय कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा बना हुआ है।

हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी बाजार के लिए चुनौती बन सकती है। कच्चे तेल की महंगाई का असर देश में मुद्रास्फीति पर पड़ सकता है, जिससे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी पैदा हो सकती है। इसका असर कुछ समय के लिए बाजार और कंपनियों के प्रदर्शन पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा संभावित प्रभाव बाजार की मौजूदा कीमतों में काफी हद तक पहले से शामिल है। ऐसे में निकट भविष्य में कुछ अस्थिरता के बावजूद उन्हें भारतीय बाजार की दीर्घकालिक संभावनाओं पर भरोसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्थायी चुनौतियों के बावजूद भारतीय कॉरपोरेट जगत के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए वह बाजार के भविष्य को लेकर सकारात्मक हैं।


(शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!