शेयर मंथन में खोजें

तारा ज्वेलर्स (Tara Jewels) का आईपीओ (IPO) 21 नवंबर को खुलेगा

मुंबई स्थित ज्वेलरी निर्माता और निर्यातक कंपनी तारा ज्वेलर्स (Tara Jewels) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द ही शेयर बाजार में आयेगा।
यह आईपीओ 21 नवंबर 2012 को खुलेगा और 23 नवंबर 2012 को बंद होगा। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 225-230 रुपये का दायरा तय किया है। आईपीओ के जरिये कंपनी के 79,77,778 शेयर बेचे जायेंगे। इस दायरे की ऊपरी सीमा पर यह आईपीओ कुल 184 करोड़ रुपये का होगा। अगर आईपीओ भाव बोली के दायरे की निचली सीमा पर तय हो, तो इस आईपीओ से कंपनी को 179.5 करोड़ रुपये हासिल होंगे। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों और ऋण भुगतान में करेगी। 
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। इस आईपीओ के लिए एनाम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड (Enam Securities Private Ltd) और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड (ICICI Securities Limited) को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी के इस इश्यू के लिए शेयर लिंक लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Link Intime India Pvt Ltd) को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख