शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के ओएफएस (OFS) में दिखा उत्साह

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Ltd) के ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) के पहले चरण में निवेशकों का उत्साह नजर आया है।
कंपनी के ऑफर फॉर सेल के पहले चरण में 5.16 करोड़ शेयरों की माँग हुई है। कंपनी पहले चरण में 3.7 करोड़ शेयर बेचना चाहती है।
सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी का 4% हिस्सा बेच रही है। शेयरों का फ्लोर प्राइस 155 रुपये तय किया गया है। कंपनी का बाकी करीब 5.5% हिस्सा बाद में बेचा जायेगा। अभी सरकार की कंपनी में कुल 99.59% हिस्सेदारी है। कैबिनेट ने सितंबर 2012 में हिन्दुस्तान कॉपर में 9.5% की हिस्सेदारी को बेचने की मंजूरी दे दी थी।
शेयर बाजार में आज हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में तेज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 213.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 53.25 रुपये यानी 20% की कमजोरी के साथ 213.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!