शेयर मंथन में खोजें

एडलैब्स एंटरटेनमेंट के आईपीओ में आवेदन की सलाह : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आज से खुले एडलैब्स एंटरटेनमेंट (Adlabs Entertainment) के आईपीओ पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने निवेशकों को आईपीओं में आवदेन करने की सलाह दी है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक एडलैब्स भारत के प्रमुख मनोरंजन पार्क संचालकों में से एक है। इसका पार्क मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर मौजूद है जो मुंबई, पुणे, महाराष्ट्र के अन्य इलाकों से लेकर गुजरात के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। जो की कारोबार के लिए काफी फायदेमंद है।

लोनावाल और खंडाला जैसे पर्यटन स्थल के करीब होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुँचने की उम्मीद है। वहीं इस इलाके में अब मनोरंजन पार्क स्थापित करने में पूंजीगत व्यय के काफी अधिक होने के कारण  कंपनी को अपने स्तर की प्रतिस्पर्धा मिलने की संभावना कम हैं।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2015 से 2017 के बीच कंपनी की आय में औसतन 42% की वार्षिक बढ़ोतरी संभव है। एडलैब्स का आईपीओ 10 से 12 मार्च के बीच खुला रहेगा। इश्यू का प्राइस बैंड 221 से 230 के बीच रखा गया है। इश्यू में खुदरा निवेशकों को 12 रुपये प्रति शेयर की छूट दी गयी है। निवेशक कम से कम 65 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद इसी के गुणक में आवेदन संभव है। इस पूरे इश्यू का आकार 442 से 460 करोड़ रुपये के बीच रखा गया है। कंपनी के मुताबिक वो आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज को कम करने में करेंगे। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!