शेयर मंथन में खोजें

नारायण हृदयालय के शेयर पहले दिन ही 36% उछले

देश की तीसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन नारायण हृदयालय ने बीएसई में अपने शेयरों की लिस्टिंग के पहले दिन ही बड़ी छलाँग लगायी।

कंपनी के शेयर बुधवार को बीएसई में लिस्टिंग के समय सुबह 16.4% बढ़ कर 291.00 रुपये पर खुले और अपराह्न करीब तीन बजे तक इसके शेयर में 36% की उछाल के साथ 340.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
लिस्टिंग के लिए नारायण हृदयालय ने 250 रुपये प्रति शेयर की इश्यू कीमत तय की थी। कंपनी का आईपीओ 2.04 करोड़ शेयरों का था और इश्यू के खुदरा हिस्से के लिए डेढ़ गुना आवेदन आये थे। पूरे इश्यू के लिए 8.7 गुना आवेदन आये थे। वित्त वर्ष 2015 में नारायण हृदयालय की आय 1371 करोड़ रुपये रही थी, लेकिन कंपनी को 10.86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। (शेयर मंथन, 6 जनवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख