शेयर मंथन में खोजें

महानगर गैस (MGL) के आईपीओ (IPO) मेंं करें आवेदन : मोतीलाल ओसवाल

मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज ने महानगर गैस (एमजीएल) के आईपीओ में आवेदन करने की सलाह दी है।

एमजीएल मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों और रायगढ़ जिले में सीएनजी और पीएनजी गैस की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी है। वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान कंपनी ने 2.43 एमएमएससीएमडी गैस की आपूर्ति की है, जिसमें 74% सीएनजी और 26% पीएनजी गैस है। एमजीएल के मौजूदा नेटवर्क में 188 सीएनजी स्टेशन है और यह 0.9एम पीएनजी की आपूर्ति घरों में और 3,100 गैर घरेलू उपभोक्ताओं को करती है।
इसका अपने क्षेत्र में अकेला ऑपरेटर होना कैप्टिव कंज्यूमर बेस सुनिश्चित करता है और इससे कंपनी को पिछले पाँच साल के दौरान बिक्री की मात्रा में 7% सालाना वृद्धि दर दर्ज करने में मदद मिली है। कंपनी के पास अपने भौगोलिक क्षेत्र में 8.6 लाख पीएनजी और 4.7 लाख पीएनजी कनेक्शन हैं, जबकि इस भौगोलिक क्षेत्र में घरों की संख्या 30 लाख और आबादी 2 करोड़ से अधिक है, जिससे कंपनी के लिए वृद्धि की बड़ी संभावनाएँ मौजूद हैं।
एमजीएल ने लगातार 21%+ रिटर्न ऑन इक्विटी (आरओई) दर्ज किया है। 2011-16 के वित्त वर्षों के दौरान कंपनी की आय में 14.4%, लाभ में 6.5% और एबिटा में 6% की सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) रही है। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार इस आईपीओ में 380-421 रुपये पर बोली का दायरा वित्त वर्ष 2015-16 के समायोजित ईपीएस पर 12.2-13.5 का पीई अनुपात दर्शाता है। (शेयर मंथन, 20 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!