शेयर मंथन में खोजें

एमबीएल इन्फ्रा का आईपीओ आज खुला

कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की कंपनी एमबीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर्स का आरंभिक पब्लिक इश्यू (आईपीओ) आज खुल गया।

आईपीओ खुलने के पहले दिन सुबह 11.00 बजे तक इसके 6,370 शेयरों की माँग हुई है। यह आईपीओ 1 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए बोली का दायरा 165-180 रुपये रखा है। इस इश्यू के तहत कंपनी कुल 57 लाख शेयर जारी कर रही है। इसमें से 1 लाख शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित हैं। कंपनी 8.4 लाख शेयर मुख्य निवेशकों (एंकर इनवेस्टर) को बेचेगी। कंपनी की इस आईपीओ के जरिये 94-103 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

एमबीएल इंफ्रास्ट्रक्चर्स का मुख्य कारोबार सड़कों और हाइवे के निर्माण और रख-रखाव से जुड़ा है। कंपनी के पास सरकारी और निजी कंपनियों के ठेके हैं। साथ ही कंपनी स्टील कारोबार (ट्रेडिंग)  और बड़े स्टील संयंत्रों में कचरा प्रबंधन का काम भी करती है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2009)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख