शेयर मंथन में खोजें

Sula Vineyards Ltd Share Latest News: स्टॉक में अच्छे दिन आने की उम्मीद बढ़ी

कपिल गौतम : मेरे पास सुला वाइनयार्ड्स के 50 शेयर 420 रुपये के भाव पर हैं। क्या इसमें लंंबी अवधि के लिए अभी औसत कर सकते हैं? 

Expert Shomesh Kumar: वर्तमान स्तर पर स्टॉक का मूल्यांकन बहुत अधिक नहीं लग रहा है, लेकिन कंपनी काे आने वाले समय में अच्छे तिमाही नतीजे पेश करने होंगे। कंपनी के प्रबंधन का दावा है कि इसके मार्जिन अब अपनी तलहटी को छू चुके हैं और यहाँ से और गिरावट की आशंका नहीं है। इस स्टॉक में 265 रुपये पर अच्छा समर्थन बन चुका है और 300 रुपये पर शिखर भी बन चुका है। अभी के लिए स्टॉक इसी दायरे में रह सकता है। 265 रुपये के ऊपर रहने पर 300 रुपये का स्तर तोड़ कर ऊपर बढ़ने की उम्मीद बनी रहेगी।  

(शेयर मंथन, 10 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख