शेयर मंथन में खोजें

Jindal SAW Ltd Share Latest News: प्राथमिक ट्रेंड कमजोर, 233 रुपये के ऊपर आयेगी शॉर्ट कवरिंग

एक्‍स‍िडेंटली स्‍पिरिचुअल ऐंड फार्मर : मैंने जिंदल सॉ का शेयर 213 रुपये के भाव पर, 1 साल से अधिक लंबी अवधि का नजरिया है। इसमें क्‍या करें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्‍टॉक का प्राथमिक ट्रेंड ठीक नहीं है। छोटी अवधि के सौदे के नजरिये से 243 रुपये के ऊपर निकला तो प्राथमिक ट्रेंड सुधरने की उम्‍मीद बढ़ जायेगी। हालाँकि, इसमें सुधार 290 रुपये का स्‍तर पार करने के बाद ही आयेगा। इसके अलावा 233 रुपये के ऊपर इसमें शॉर्ट कवरिंग आयेगी। वहीं, इसमें 190 रुपये का स्‍तर अहम है। इस स्‍तर के नीचे स्‍टाॅक में बड़ी ग‍िरावट आ सकती है।    

(शेयर मंथन, 04 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख