शेयर मंथन में खोजें

जोखिम और लंबी अवधि की संभावनाएँ के साथ एसबीएफसी फाइनेंस शेयरों में निवेशकों को क्या करना चाहिए?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें एसबीएफसी फाइनेंस (SBFC finance) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? निवेशक ने 105 रुपये के स्तर पर खरीदा है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि यह शेयर फिलहाल एक रेंज-बाउंड ट्रेडिंग पैटर्न में चल रहा है, जहां 105 रुपये का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में उभरकर सामने आता है। तकनीकी रूप से देखा जाए तो 105 के नीचे क्लोजिंग का अर्थ यह नहीं है कि स्टॉक में कोई बड़ा ब्रेकडाउन आ गया है। इस स्तर के नीचे यह स्टॉक "सेल ऑन राइज" की कैटेगरी में चला जाता है, यानी हर उछाल पर बेचने की रणनीति अपनाई जा सकती है। एसबीएफसी का मैनेजमेंट अपने फैसलों और रणनीतियों में काफी सतर्क माना जाता है। यही कारण है कि कंपनी की एसेट क्वालिटी अब तक स्थिर बनी हुई है। एसबीएफसी में अल्पकालिक निवेशक 105 और 100 के स्तर पर कड़ी नजर रखें, जबकि लंबी अवधि के निवेशक कंपनी के कंजर्वेटिव ग्रोथ मॉडल, स्थिर एसेट क्वालिटी और सेक्टर की अनुकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति बना सकते हैं।


(शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख