शेयर मंथन में खोजें

क्या लार्जकैप में इंडेक्स फंड और मिडकैप में एक्टिव फंड हैं बेहतर विकल्प?

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि इंडेक्स फंड बेहतर हैं या एक्टिव म्यूचुअल फंड।

सेंस एंड सिंपलीसिटी सीईओ के सीईओ सुनील सुब्रमण्यम का कहना है कि लार्जकैप कैटेगरी में इंडेक्स फंड एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि बड़े शेयरों में इंडेक्स को लगातार मात देना एक्टिव फंड मैनेजर्स के लिए आसान नहीं होता। बड़ी कंपनियों पर दुनिया भर के विश्लेषकों की नजर रहती है और उनमें जानकारी का अंतर बहुत कम होता है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में एक्टिव फंड्स को बढ़त मिल सकती है। इसका कारण यह है कि इन कैटेगरी में हजारों कंपनियां होती हैं, जिनमें से कई तेजी से बढ़ने वाली कंपनियां इंडेक्स में शामिल होने से पहले ही एक्टिव फंड मैनेजर पहचान लेते हैं। निवेशकों को एक ही मिडकैप या स्मॉलकैप फंड पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अलग-अलग निवेश शैली वाले कई फंड चुनने चाहिए। कुछ फंड मैनेजर ज्यादा जोखिम लेते हैं और माइक्रोकैप कंपनियों में निवेश करते हैं, जबकि कुछ अधिक सुरक्षित रणनीति अपनाते हैं। ऐसे में विविधता यानी डाइवर्सिफिकेशन लंबे समय में बेहतर रिटर्न और कम जोखिम देने में मदद कर सकता है। 

(शेयर मंथन, 08 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख