शेयर मंथन में खोजें

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में क्यों दिख रही है नयी उम्मीद?

जहाँ लार्जकैप शेयरों में ग्रोथ सीमित नजर आ रही है, वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियां निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि कई कंपनियों में मजबूत मुनाफा वृद्धि और बेहतर कारोबारी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि विदेशी निवेशक भी धीरे-धीरे इस वर्ग की कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। हालांकि तेजी के बाद कुछ करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि अगले कुछ वर्षों में सबसे अधिक अवसर इसी सेगमेंट में मिल सकते हैं। निवेशकों को जल्दबाजी में निवेश करने के बजाय मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए और लंबी अवधि का नजरिया अपनाना चाहिए।

(शेयर मंथन, 12 जून 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख