शेयर मंथन में खोजें

तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के आईपीओ को मिले 1.88 गुना आवेदन

शुक्रवार को समाप्त हुए तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के आईपीओ को 1.88 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया।

इसे 1,71,12,005 शेयरों के कुल ईश्यु साइज के मुकाबले 3,21,39,195 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। योग्य संस्थागत खरीदारों की श्रेणी को 2.16 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 48% और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में इसे 3 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया। तेजस नेटवर्क्स के आईपीओ में 250-257 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इससे पहले मंगलवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों के माध्यम से करीब 350 करोड़ रुपये जुटा लिये थे। तेजस उच्च-प्रदर्शन वाले उत्पादों के विकास और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं, उपयोगिता कंपनियों, रक्षा कंपनियों और सरकारी संस्थाओं को इनकी बिक्री करती है। (शेयर मंथन, 17 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!