शेयर मंथन में खोजें

6 सितंबर को खुलेगा भारत रोड नेटवर्क (Bharat Road Network) का आईपीओ

भारत रोड नेटवर्क (Bharat Road Network) का आईपीओ 6 सितंबर को खुलेगा।

कंपनी इसमें 2.93 करोड़ शेयर (34.90% चुकता शेयर पूँजी) जारी करेगी, जिनका प्राइस बैंड 195-205 रुपये होगा। इन शेयरों को बीएसई तथा एनएसई में सूचीबद्ध किया जायेगा। भारत रोड ने इसके जरिये 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है। ईश्यु में कंपनी 75% शेयर अनुपातिक आधार पर योग्य संस्थागत खरीदारों को आवंटित करेगी, जिसमें से एंकर निवेशकों को स्वनिर्णयगत आधार पर क्यूआईबी हिस्से का 60% तक आवंटित किया जा सकता है। श्रेई इन्फ्रा और मेक इन इंडिया फंड आईपीओ में भारत रोड के प्रमोटर हैं। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख