शेयर मंथन में खोजें

एपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) का आईपीओ 6.04 गुना ओवरसबस्क्राइब

एपेक्स फ्रोजन (Apex Frozen) के आईपीओ को अंतिम दिन तक 6.04 गुना ओवरसबस्क्राइब किया गया।

जलीय कृषि उत्पादों का उत्पाद और निर्यात करने वाली एपेक्स फ्रोजन के आईपीओ का आकार 62,10,000 शेयरों का था, जिसके मुकाबले इसे 3,74,77,600 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुआ। 1995 में शुरू हुई एपेक्स फ्रोजन का आईपीओ 22 अगस्त को खुला था। एपेक्स फ्रोजन फूड के आईपीओ का प्राइस बैंड 171 से 175 रुपये तय किया गया था, जिससे कंपनी की करीब 152 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। आईपीओ का लॉट आकार 80 शेयर तय किया गया था। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख