शेयर मंथन में खोजें

25 अक्टूबर को खुलेगा रिलायंस निप्पॉन लाइफ असेट (Reliance Nippon Life Asset) का आईपीओ

रिलायंस निप्पॉन लाइफ असेट (Reliance Nippon Life Asset) का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुल कर 27 अक्टूबर को बंद होगा।

रिलायंस निप्पॉन ने आईपीओ में 247-252 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है, जिससे कंपनी को 1,511.64-1,542.24 करोड़ रुपये जुटाये जाने की उम्मीद है। आईपीओ में 6.12 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किये जायेंगे, जिनमें कंपनी 2.44 करोड़ नये शेयर जारी करेगी और 3.67 करोड़ शेयर शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के रखे जायेंगे। बता दें कि रिलायंस निप्पॉन में रिलायंस कैपिटल की 46.57% और निप्पॉन लाइफ 49% हिस्सेदारी है। इश्यू के बाद प्रत्येक कंपनी के पास 42.88% हिस्सेदारी रह जायेगी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख