शेयर मंथन में खोजें

न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) का आईपीओ खुला

शुद्ध संपत्ति, घरेलू सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम, टैक्स के बाद लाभ और शाखाओं की संख्या मामले में भारती की सबसे बड़ी जनरल बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) का आईपीओ खुल गया।

9,600 करोड़ रुपये का न्यू इंडिया एश्योरेंस (एनआईए) आईपीओ 03 नवंबर शुक्रवार तक खुलेगा, जिसमें कंपनी 770-800 रुपये के प्राइस बैंड में 12 करोड़ शेयर जारी करेगी। 12 करोड़ शेयरों में से केंद्र सरकार 9.6 करोड़ शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचेगी, जबकि 2.4 करोड़ नये शेयर जारी किये जायेंगे। इश्यू में खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों और योग्य कर्मियों को 30 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट भी दिया जायेगा। बता दें कि अधिकतर ब्रोकिंग फर्मों ने इस इश्यू के लिए उदासीनता दिखायी है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!