शेयर मंथन में खोजें

अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) का आईपीओ (IPO) खुला

आज अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) का आईपीओ (IPO) आवेदन के लिए खुल गया है।

600 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्य़ू में 855-859 रुपये का प्राइस बैंड है। 19 जनवरी को यह इश्यू बंद होगा, जिसमें 17 शेयरों की लॉट में आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले ऐंकर निवेशकों के जरिये कंपनी ने 179 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं, जिनमें अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, ब्लैकरोक इंडिया इक्विटीज मॉरीशस, गोल्डमैन सैक्स इंडिया और कुवैत इनवेस्टमेंट अथॉरिटी फंड 225 शामिल हैं। गुरुग्राम स्थित अम्बर एंटरप्राइजेज एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर के उपकरण, वॉटर प्यूरीफायर और वाशिंग मशीन बनाती है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख