शेयर मंथन में खोजें

न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) के आईपीओ (IPO) को मिले 8.16 गुना आवेदन

न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) के आईपीओ (IPO) इश्यू को अंतिम दिन तक 8.16 गुना आवेदन मिले।

इश्यू में संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 15.62 गुना औऱ खुदरा निवेशकों के हिस्से को 5.52 गुना आवेदन मिले। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने आईपीओ में 240-245 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। कंपनी ने 95 करोड़ रुपये के नये शेयर औऱ 1.34 करोड़ मौजूदा शेयर बिक्री के लिए रखे थे। आईपीओ के जरिये जुटाये गये कुल धन में से 95-100 करोड़ रुपये के निवेश से कंपनी नोएडा में नया ऑफिस खोलेगी। 1992 में शुरू हुई न्यूजेन तीन मुख्य उत्पाद प्लेटफार्म में सेवाएँ देती है, जिनमें एंटरप्राइज़ कंटेंट प्रबंधन, बिजनेस प्रोसेस प्रबंधन और ग्राहक संचार प्रबंधन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख