शेयर मंथन में खोजें

37.37% की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises)

अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) का शेयर आज बीएसई पर 37.37% की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी के शेयर ने 859 रुपये के आईपीओ इश्यू भाव के मुकाबले 1,180 रुपये पर शुरुआत की। करीब सवा 3 बजे यह इश्यू भाव के मुकाबले 372.90 रुपये या 43.41% की मजबूती के साथ 1,231.90 रुपये पर है। बता दें कि कंपनी के आईपीओ इश्यू 165 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। 17 जनवरी को खुल कर कंपनी का आईपीओ 20 जनवरी को बंद हुआ। अम्बर एंटरप्राइजेज ने इश्यू में 49.27 लाख शेयरों के लिए आवेदन माँगे थे, जबकि इसे 81.47 करोड़ शेयरों के लिए अर्जियाँ भेजी गयीं। आईपीओ में आरक्षित योग्य संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 174.98 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 519.26 गुना औऱ खुदरा निवेशकों के भाग को 11.56 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया था। अम्बर एंटरप्राइजेज ने आईपीओ से 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जबकि इसने ऐंकर निवेशकों से पहले ही 179 रुपये जुटाये थे। गुरुग्राम स्थित अम्बर एंटरप्राइजेज एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर के उपकरण, वॉटर प्यूरीफायर और वाशिंग मशीन बनाती है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख