शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को शुरुआत करेगा न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) का शेयर

आईपीओ (IPO) इश्यू में शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद न्यूजेन सॉफ्टवेयर (Newgen Software) का शेयर बाजार सूचकांकों पर सोमवार को सूचीबद्ध होगा।

16 से 18 जनवरी तक चले कंपनी के आईपीओ इश्यू को 8.16 आवेदन मिले थे। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने 425 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 1.22 करोड़ शेयर जारी किये थे, जिसके मुकाबले कंपनी को 10 करोड़ शेयरों से अधिक के लिए आवेदन प्राप्त हुए। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने इश्यू में 240-245 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। 1992 में शुरू हुई कंपनी आईपीओ के जरिये जुटाये गये कुल धन में से 95-100 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा में नया ऑफिस स्थापित करेगी। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख